परदे पर : उपयोग एवं प्रकाशन संबंधी नीति

परदे पर सिनेमा, टेलीविज़न, वेब सीरीज़, यूट्यूब, डॉक्यूमेंट्री और अन्य दृश्य-माध्यमों पर केंद्रित एक स्वतंत्र मंच है। इस वेबसाइट का उपयोग करके आप इन शर्तों से सहमत होते हैं :

1. सामग्री और कॉपीराइट

  • इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेखों, समीक्षाओं, अनुवादों, साक्षात्कारों, चित्रों और अन्य सामग्री का कॉपीराइट संबंधित लेखक, अनुवादक, कलाकार अथवा अधिकारधारक के पास सुरक्षित रहेगा, जब तक कि अन्यथा उल्लेख न किया गया हो।
  • किसी भी सामग्री का पूर्ण या आंशिक पुनर्प्रकाशन, अनुवाद, संग्रहण या अन्य रूप में उपयोग करने के लिए लेखक और संपादक की पूर्वानुमति आवश्यक है।
  • समीक्षा, शोध या आलोचनात्मक लेखन के उद्देश्य से सामग्री के संक्षिप्त उद्धरण दिए जा सकते हैं, बशर्ते स्रोत का स्पष्ट उल्लेख किया जाए।
  • किसी उद्धरण या अंश को साझा करते समय लेखक का नाम और मूल लेख का लिंक अवश्य दिया जाना चाहिए।

2. लेखकों और संपादक की ज़िम्मेदारी

  • प्रकाशित सामग्री में व्यक्त विचार संबंधित लेखकों के हैं। उनसे संपादक या वेबसाइट की सहमति आवश्यक नहीं है।
  • सामग्री की मौलिकता तथा उसमें प्रयुक्त तथ्यों, उद्धरणों, चित्रों और अन्य संसाधनों की वैधानिकता की ज़िम्मेदारी लेखक की होगी।
  • यद्यपि सामग्री के चयन और संपादन में सावधानी बरती जाती है, तथ्यों या मतों की पूर्णता अथवा शुद्धता के संबंध में वेबसाइट कोई कानूनी दायित्व स्वीकार नहीं करती।

3. प्रकाशन और साझा करना

  • प्रकाशनार्थ सामग्री भेजते समय लेखक इस बात की सहमति देते हैं कि परदे पर उस सामग्री को अपनी वेबसाइट तथा सोशल मीडिया मंचों पर आंशिक या पूर्ण रूप से साझा कर सकता है।
  • किसी सामग्री के प्रकाशित हो जाने के बाद उसे हटाने, संशोधित करने या अप्रकाशित करने का निर्णय संपादक के विवेक पर निर्भर होगा।

4. पाठकों की सहभागिता

  • स्वस्थ, सम्मानजनक और सार्थक संवाद का स्वागत है।
  • अपमानजनक, मानहानिकारक, अश्लील, भ्रामक या कानून-विरुद्ध टिप्पणियाँ हटाई जा सकती हैं।
  • संपादक को किसी भी टिप्पणी को संपादित या हटाने का अधिकार सुरक्षित है।

5. बाहरी लिंक

  • वेबसाइट पर दिए गए बाहरी लिंक केवल संदर्भ और सुविधा के लिए हैं।
  • उन वेबसाइटों की सामग्री, शुद्धता या नीतियों के लिए परदे पर उत्तरदायी नहीं होगा।

6. आपत्तियाँ और संपर्क

  • किसी लेख, चित्र या अन्य सामग्री के संबंध में कोई आपत्ति होने पर कृपया संपर्क करें। मामले की समीक्षा के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

7. उद्देश्य

  • परदे पर का उद्देश्य दृश्य-माध्यमों के माध्यम से कला, संस्कृति, तकनीक, समाज और हमारे समय से जुड़े प्रश्नों पर विचारपूर्ण संवाद को बढ़ावा देना है।
Share